फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी कठुआ के प्रबंधन ने सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और रजिस्ट्रार की निजी प्रेक्टिस पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिकायतें मिलने पर जीएमसी प्रिंसिपल ने जारी किए आदेश, कार्रवाई की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जीएमसी कठुआ प्रबंधन ने जीएमसी में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों, रजिस्ट्रार और डेमोन्स्ट्रेटर की निजी प्रेक्टिस पर रोक लगा दी है। इस बाबत जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने बकायदा पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से निजी प्रेक्टिस बंद करने को कहा है। पत्र में कहा है कि अगर अब किसी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों, रजिस्ट्रार और डेमोन्स्ट्रेटर की निजी प्रक्टिस की शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त पदों पर तैनात कुछ अधिकारी निजी प्रेक्टिस कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने रोगी हित और अस्पताल के सुचारू प्रबंधन के लिए पत्र जारी कर सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों, रजिस्ट्रार और डेमोन्स्ट्रेटर डॉक्टरों को निजी प्रेक्टिस न करने की चेतावनी दी है। बताया कि इस बाबत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासकीय प्रबंधन की ओर से निर्देश भी मिल चुके हैं। अगर अब उक्त पदों पर तैनात अधिकारियों के निजी प्रेक्टिस की यदि किसी के माध्यम से कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसे सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन एवं कदाचार माना जाएगा। हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें