बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जा रही इंटर जोन लेवल खेल प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर 19 बालिका वर्ग में कबड्डी ,वालीबाल और खो-खो के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिलावर जोन के अलग-अलग चार स्कूलों के 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल का फाइनल मैच हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के बीच खेला गया जिसमें पल्लन की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर-19 खो खो और कबड्डी का फाइनल मैच हायर सेकेंड्री स्कूल बिलावर की टीम ने जीता। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर राजेंद्र सिंह जग्गी ने बताया कि इंटर जोन लेवल खेल प्रतियोगिता में सोमवार को क्रिकेट और फुटबॉल के मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि सात अगस्त से शुरू हुई इंटर जोन लेवल खेल प्रतियोगिता 11 अगस्त तक जारी रहेगी। संवाद