फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाला ठंगर स्कूल में चोरों ने फुटबाॅल, बैडमिंटन किट चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। तहसील डिंगा अंब के नाला ठंगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरों ने सेंध लगाकर खेल सामग्री चोरी कर ली। वारदात का पता शनिवार की सुबह उस समय चला, जब शिक्षक स्कूल पहुंचे और कक्षाओं के ताले टूटे हुए पाए। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था और कुछ खेल सामग्री गायब मिली। शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिंगा अंब पुलिस पोस्ट प्रभारी सदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर स्कूल से एक क्रिकेट बैट, तीन सॉफ्टबॉल, एक बैडमिंटन, टेनिस नेट और एक फुटबॉल चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना था कि आए दिन इस तरह की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिनका खुलासा होना जरूरी है। पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें