फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के साथ मनाया गया बाबा लालदयाल का जन्मोत्सव

विज्ञापन
शहर के शिवानगर स्थित मंदिर में बाबा लालदयाल के जन्मोत्सव पर आयोजित सत्संग में उपस्थित संगत। संव? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के लोअर शिवा नगर स्थित मंदिर में बाबा लाल दयाल का 667वां जन्मोत्सव धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। आदियोगी गौतम जी महाराज की अगुवाई में हुए कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में उमड़े भक्तों ने बाबा लाल दयाल का पूजन कर उनका आशीष प्राप्त किया। वहीं मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में सुबह 4 बजे शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मंदिर में स्थापित बाबा लाल दयाल की प्रतिमा का पंचगव्य और अष्टामृत से स्नान करवाया गया। इसके बाद भव्य शृंगार कर श्रृद्धालुओं की ओर आरती उतारकर भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा मंदिर परिसर में सत्संग व प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें आदियोगी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके जीवन में गुरू के महात्म की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि वैष्णवाचार्य 1008 सतगुरु बाबा लालदयाल महाराज का जन्म पिता भोलामल के घर सन 1355 में माघ शुक्ल द्वितीय को कस्बा कसूर वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था। 22 गद्दियों की स्थापना कर योगशक्ति द्वारा 300 साल की आयु प्राप्त करने वाले योगीराज बाबा लाल दयाल जी ने सन 1655 में रामपुर हलेड़ आश्रम में शरीर का त्याग किया था। जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित किया। आज भी हजारों लोग उनकी भक्ति कर सुख और समृद्धि को प्राप्त कर रहे है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कठुआ शहर के साथ आसपास के गांवों के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें