फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकाल सोशल डिस्टेंसिंग का दिया संदेश

विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालते युवा और बच्चे। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। विश्व साइक्लिंग दिवस पर कठुआ साइकिल राइडर्स ने साइकिल फॉर चेंज का संदेश देते हुए 10 किलोमीटर तक साइकिल रैली निकाली। रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ से शुरू हुई और शहीदी चौक, पारलीवंड बस अड्डे से होते हुए सावन चक, ड्रीमलैंड पार्क, रेडियो स्टेशन मार्ग, कुक्के चक, चनग्रां व पुलिस लाइन मार्ग से होते हुए स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में छह वर्षीय सुनील शर्मा विशेष आर्कषण का केंद्र रहे। प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट से रणजीत सिंह, विशेष ठाकुर, भारत, सक्षम, विवेक, मोहित, अभिषेक, आशीष महाजन, मितुल महाजन, प्रखर शर्मा, लोकेश, राघव आदि ने भरपूर उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। लोगों को संदेश देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देना है। रैली को कोरोना योद्धाओं को समर्पित करते हुए कहा कि डॉक्टर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोरोना से बचाव के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सरकार से साइकिल चलाने वालों के लिए साइकिल पाथ-वे बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें