कठुआ। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय परिसर में निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सहायक श्रम आयुक्त बृजनेश कुमारी ने बोर्ड से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मजदूरों के अधिकारों के बारे में जिला विधिक सेवा के विशेषज्ञों ने उन्हें अवगत करवाया।
उन्होंने मजदूरों को जम्मू-कश्मीर भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत खुद को पंजीकृत कराने की सलाह दी। इससे पंजीकृत लाभार्थी के बच्चों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के विशेषज्ञों द्वारा उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त कठुआ के कार्यालय के कर्मचारी सदस्य और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।