फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल बिजली बचाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-एलईडी का उपयोग करने और उपकरण जरूरत पर चलाने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सोमवार को सरकारी हाई स्कूल सैड में विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतगर्त उर्जा बचाओ दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को बिजली बचाने और आसपास के अन्य लोगों को भी जागरूक करने के प्रति प्रेरित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य सुषमा रानी की अध्यक्षता में स्कूली विद्यार्थियों ने गांव में जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान सुदर्शन कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका ने बताया कि रैली विद्यालय परिसर से शुरू हुई और पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को नारों, पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से बिजली की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को बिजली बचाने के विषय में समझाया। बताया कि वर्तमान समय में बिजली बचाना हमारी सभी की जिम्मेदारी है। ग्लोबल उर्जा आवश्यकताओं के बढ़ते प्रश्न के सामने हमें एहतियात और सही तरीके से ऊर्जा का उपयोग करना है। बिजली बचाने के लिए हमें अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है। हमें एलईडी का उपयोग करना चाहिए, जिन उपकरणों की जरूरत नहीं उन्हें बंद करना चाहिए। मुख्य अतिथि और गांव से आए सत्यप्रकाश शर्मा और कृष्ण पाल ने भी विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मास्टर मंजू देसराज, शिक्षक पवन कुमार गणेश कुमार, स्वर्णा देवी, सोहन लाल, लवली देवी पुनीत कुमार, रजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें