कठुआ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म होने के बाद भी जिला संक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रदेश प्रशासन के ताजा निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती अपनाने की तैयारी कर ली है। सोमवार को प्रशासन ने मुनादी कर लोगों को मास्क पहनने और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पुलिस ने 14 लोगों के चालान काटे, और 5300 रुपये का जुुर्माना वसूला। तहसीलदार गौरव शर्मा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कुछ समय से लोग एसओपी का पालन नहीं कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर कोरोना को न्योता है। ऐसे में अब प्रशासन जागरूक करने के बाद सख्ती करेगा। संवाद