कठुआ। शहर के हटलीमोड़ क्षेत्र में ई-रिक्शा की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से 55 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार देर शाम हुए हादसे के बाद पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार जारी है। घायल चालक की पहचान सचिन कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी छन्न अरोड़ियां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद