।।ाज्यकर विभाग की ओर से पकड़े गए सोने चांदी के आभूषण
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में सोने चांदी की तस्करी के प्रयास को लखनपुर में राज्यकर विभाग की टीम ने विफल कर दिया है। पंजाब से आ रही एक बस में सवार व्यक्ति से चार लाख से अधिक के सोने-चांदी के बर्तन और आभूषण बरामद किए हैं। यह सामान अमृतसर से लखनपुर लाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वर्णकार की जानकारी दी, जिसके बाद स्वर्णकार ने स्वीकार कर लिया कि आभूषण उसी के पास आ रहे थे। राज्यकर विभाग ने स्वर्णकार से 24 हजार 227 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला है।
राज्यकर विभाग के डीसी रंजीत सिंह ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर दस्ते को निगरानी पर लगाया गया था। टीम ने पंजाब से आ रही एक बस में सवार व्यक्ति को पूछताछ शुरू की। इसके बाद उससे सोन-चांदी के आभूषण बरामद किए। इन आभूषणों को जम्मू-कश्मीर में लाने के लिए टैक्स नहीं चुकाया गया था। बताया गया कि व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि माल अमृतसर से लाया गया था और उसे कठुआ जिले में ही सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान स्वर्णकार ने भी मान लिया है कि आभूषण उसी के थे, जिसके बाद उसे जुर्माना लगाया गया है।