बिलावर। फिंतर गांव में सोमवार को दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार को दो परिवारों के बीच हुई झड़प में तीन आरोपियों को रामकोट से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विवाद में जिन लोगों पर तेजाब फेंका गया है, उनका इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। वहीं फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद