कठुआ। नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जारी कार्रवाई के तहत पुलिस ने 370 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी पटना बिहार के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित को हटली मोड़ पुलिस चौकी टीम ने रेलवे रोड से उस समय दबोचा जब वह गांजे के साथ रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहा था। नाका लगाकर बैठी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से बेचने के लिए ले जाया जा रहा गांजा बरामद हुआ है।