कठुआ। नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से प्रतिबंधित पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान विकास पोत्रा निवासी वार्ड नंबर 17 कठुआ और सुखमीत कुमार निवासी चक देसा सिंह कठुआ के रूप में हुई है।