छह वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे भगोड़े आरोपी को नगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए भगोड़े आरोपी की पहचान फिरोज दीन निवासी माही चक के रूप में हुई है, जो कठुआ थाना में दर्ज एक मामले में वांछित था। वह पुलिस की गिरफ्तारी से लगातार बच रहा था। संवाद