18 लीटर लाहन के साथ दो गिरफ्तार
कठुआ। बनी पुलिस ने 18 लीटर लाहन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी शहनवाज गिरी की देखरेख में दो अलग-अलग स्थानों में की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजब सिंह निवासी सित्ती बनी और वीर सिंह निवासी हलानू बनी के रूप में हुई है। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। संवाद