देर रात हटली चौकी पुलिस ने रेलवे रोड पर दबिश देकर एक दुकानदार को हिरासत में लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुकान से प्रिंटर और स्कैनर सहित कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं मामला पर फर्जी दस्तावेज बनाने और सिम कार्ड जारी करने का बताया जा रहा है हालांकि पुलिस के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने फिलहाल मामले पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार को पुलिस ने दिन में भी तलब किया था जिसके बाद देर रात अचानक दबिश देकर पुलिस ने दुकान से सामान को बरामद किया वही रात साढ़े दस बजे के बाद की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस व्यक्ति से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ जारी है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।