जिला में लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस क्रम में पुलिस ने रामकोट क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस ने लगभग 1.5 लाख से अधिक के गहने बरामद किए जाने की बात कही है। पुलिस पोस्ट रामकोट के अधिकार क्षेत्र में चोरी के संबंध में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इस मामले पर तेजी से कार्यवाई करते हुए कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इसमें पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद अयूब निवासी बसोहली और राकेश कुमार निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। जिनसे की गई पूछताछ में उनके द्वारा उक्त अपराध को स्वीकार किया है।