बिलावर। लोहाई सेना शिविर में सेना की ओर से 17 फरवरी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर में सेना के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। सैन्य अधिकारियों ने दूर-दराज इलाके के लोगों से लोहाई में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लेने की अपील की है। संवाद