फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भोला पीर दरगाह पर लगाया वार्षिक भंडारा

Sun, 29 Jun 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- हजारों लोगों ने लगाई हाजरी
विज्ञापन


हीरानगर। मढ़ीन में स्थित भोला पीर दरगाह पर शनिवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दरगाह पर माता टेका। इस मौके पर दंगल का आयोजन किया गया जहां प्रदेश और दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने जोरआजमाइश की। हालांकि बारिश की वजह से बड़ी माली की कुश्ती को स्थगित कर दिया गया। हजारों की संख्या में यहां लोग पहुंचे जिन्होंने यहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ कुश्ती का आनंद लिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी, डीडीसी कर्ण अत्री, नेकां नेता धर्मपाल कुंडल आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा यहां हर वर्ष आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम एकता और भाईचारे का प्रतीक है। विभिन्न समुदाय के लोग एकत्रित होकर शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें