फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकियों पर कार्रवाई का समर्थन करने का किया एलान

Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहलगाम घटना में निहत्थे पर्यटकों की निर्मम हत्या की जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने निंदा की है। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई का समर्थन किए जाने की घोषणा की और इस मामले में सरकार का बहुजन समाज पार्टी ओर से पूरा समर्थन किए जाने का एलान किया। मजोत्रा ने जम्मू-कश्मीर में होने वाली लक्षित हत्याओं का जिक्र करते हुए शिक्षिका अंजू बाला ने हत्या के बाद बनाए गए कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर संभाग में सेवाएं देने वाले सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के की मांग की। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अभी तक जो कमीशन की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में ध्यान देने की मांग की। वहीं, उन्होंने साल 2011 के बाद अब केंद्र सरकार की ओर से जनगणना का आदेश जारी करने पर आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें