फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 4 हजार श्रद्धालु जम्मू के लिए रवाना, 2 हजार को कठुआ में रोका

Thu, 13 Jul 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
-बुधवार को भी कठुआ में रोके गए बाबा बर्फानी के भक्त
विज्ञापन

कठुआ। तीन दिन से जिला में रोके गए 4 हजार श्रद्धालुओं को बुधवार दोपहर कठुआ प्रशासन ने अगले पड़ाव के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि रवाना किए गए सभी श्रद्धालुओं को अब जम्मू के भगवती नगर में ठहराया जाएगा। हालांकि, 2 हजार श्रद्धालु अभी भी कठुआ के विभिन्न लॉजमेंट सेंटरों और लंगरों में ठहराए गए हैं। वहीं, विभिन्न राज्यों से बुधवार को पहुंचे श्रद्धालुओं को कठुआ में ही रोका जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशों के मुताबिक यही प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रहेगी। वहीं, बुधवार को अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ कठुआ से विदाई ली और बेहतर प्रबंधों के लिए प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

जम्मू में करवाया जाए पंजीकरण और मेडिकल
बुधवार को कठुआ से रवाना हुए मध्य प्रदेश के अमरेश ने कहा कि वह 60 लोगों के जत्थे सहित यहां पहुंचे हैं। 2 दिन से यहीं रुके थे। अगर पंजीकरण और मेडिकल की प्रक्रिया यहां हो जाती तो आसानी रहती। उनके 25 साथियों का पंजीकरण नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें पंजीकरण और मेडिकल की सुविधा जम्मू में दी जाए।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी बीडी यादव ने बताया कि वह 49 लोगों के जत्थे के साथ 3 दिन पहले कठुआ में रुके थे। अगर आज यहां से रवाना ना होते तो शायद यहीं से वापिस लौटना पड़ता। कामकाज से मिली छुट्टियों का समय बीतने को था। लेकिन, आज यहां से निकले हैं तो अब बाबा के दर्शन करके ही वापस जाएंगे।
विज्ञापन

-कठुआ से बुधवार को 4 हजार के करीब श्रद्धालुओं को रवाना किया गया है। 2 हजार के करीब श्रद्धालु अभी भी कठुआ में ठहराए गए हैं। उच्चाधिकारियों से मिले आदेश के तहत आज भी विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। प्रशासन की ओर से उनके रहने और खाने-पीने का पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
राहुल, जिला सह नोडल अफसर, अमरनाथ यात्रा
फोटो:-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें