फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो दशक में चौथी बार पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बफार्नी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज पवित्र छड़ी मबारक और विशेष पूजा के साथ 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का होगा समापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/अनंतनाग। 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा सोमवार को छड़ी मुबारक के पवित्र गुफा पहुंचने और विशेष पूजा के साथ संपन्न हो जाएगी। इस वर्ष यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दो दशक में यह चौथा मौका है जब बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। सोमवार को ही बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी संपन्न होगी।
विज्ञापन

छड़ी मुबारक रविवार को महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधु-संतों के साथ 14800 फुट की ऊंचाई वाले महागुंस टॉप के रास्ते आधार शिविर पंजतरणी पहुंची। इससे पहले पवित्र छड़ी सुबह करीब 8:05 बजे शेषनाग से रवाना हुई थी। पंजतरणी में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को छड़ी मुबारक पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी। जहां श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजन और अनुष्ठान किए जाएंगे।
विज्ञापन


कब कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
2024, 5.10 लाख
2023, 4.50 लाख
2020, 3.04 लाख
2019, 3.43 लाख
2012, 6.35 लाख
2011,6.21 लाख
2008, 5.33 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें