एडीसी कार्यालय में सम्मानित करते एकल अभियान फाउंडेशन के कार्यकर्ता
- फोटो : AMAR UJALA
रामकोट। कोरोना वायरस युद्ध में कार्यरत योद्धाओं को एकल अभियान फाउंडेशन ऑफ इंडिया के आंचल अध्यक्ष मोहिंदर सिंह मनकोटिया,काह के सरपंच दिनेश खजुरिया,दुर्गा वाहिनी की अध्यक्षा शबनम खजुरिया और अभिषेक मनकोटिया आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपजिला बिलावर में (कार्यरत योद्धाओं) की हौसला अफजाई की और सम्मानित करते हुए, उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। उन्होंने ने बताया कि उप जिला के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर संदेश शर्मा, सी आर पी एफ के जवानों, पैरामेडिकल स्टाफ SDH, क्वारिंटीन आइसोलेशन सेंटर स्टाफ डिग्री कॉलेज और उज्ज पुल पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के कार्य को सराहा और उनकी हौसला अफजाई की।
सरपंच दुर्गा वाहिनी एकल अभियान फाउंडेशन के सदस्य एसएसबी के साथ खड़े नजर आए
- फोटो : AMAR UJALA
सरपंच दुर्गा वाहिनी एकल अभियान फाउंडेशन के सदस्य एसएसबी के साथ खड़े नजर आए