फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विधायक के हस्तक्षेप से सुलझा भूमि विवाद

Sat, 19 Apr 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। हाल ही में बनी के सरथल में चल रहे जमीन विवाद विधायक डॉ रामेश्वर सिंह के हस्तक्षेप के बाद सुलझता नजर आ रहा है। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान विवादित जमीन के राजस्व दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद मौके पर भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण शुरू करवा दिया गया। विधायक ने बताया कि सरथल में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद इसे आम सहमति से सुलझाने का निर्णय लिया गया। तहसीलदार बनी ने तस्दीक करते हुए बताया कि जमीन मंदिर की है। इसके बाद दोनों पक्षों ने मिलकर विवादित भूमि पर भूमि पूजन किया और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रोशन मन्हास, पूर्व सरपंच तोहिद मलिक, बीडीसी अध्यक्ष बाबू सिंह उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें