फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाले लोगों को गृह जिलों में किया गया रवाना, 19 वाहनों में 345 लोग भेजे गए

विज्ञापन
गृह ज़िलों में रवाना किये गए कठुआ में क्वारंटाइन लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में क्वारंटीन किए गए लोगों के दूसरे जत्थे को शनिवार सुबह कठुआ से रवाना किया गया। 19 निजी और एसआरटीसी वाहनों के माध्यम से जिला प्रशासन ने इन लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर गृह जिलों के लिए रवाना किया है। जिला उपायुक्त ने इस दौरान उनसे कठुआ में काटी गई क्वारंटीन अवधि का भी हाल जाना। उन्होंने हिदायत दी है कि यह लोग अपने घरों में लौटने के बाद भी 28 दिन की अवधि में हिदायतों का पालन करें और परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखें। वहीं बारामूला, उड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 24 मार्च से यह लोग कठुआ में थे। उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त सहित अन्य संगठनों ने भी मदद की है। सरकार के आदेश हैं कि घरों में ही रहें। इसका पालन किया जाना चाहिए। कुपवाड़ा के निवासी एक व्यक्ति ने प्रशासन और एसएसपी कठुआ का भी आभार जताया। घरों को लौट रहे लोगों के चेहरे पर एक अलग ही रौकन थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपने घरों को लौटने में उन्हें दिक्कतें हुई हैं और जो देश के वर्तमान हालात हैं ऐसे में सरकार की ओर से दी जा रही हिदायतों का सभी को पालन करना चाहिए। बताया कि प्रशासन और पुलिस की ओर से खान पान से लेकर ठहरने के भी अच्छे प्रबंध किए गए थे। रवाना किए गए लोगों को खाने का सामान भी उपलब्ध करवाया गया। डीसी कठुआ ने बताया कि 23 और 24 को कठुआ में रखे गए लोगों को कश्मीर की ओर रवाना किया गया है। उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से दी गई सुविधाएं उन्हें बेहतर लगी हुई हैं। इन लोगों को घरों में भी हिदायत बरतने को कहा गया है। 28 दिन इन लोगों को परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में भी न आने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें