शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से बाहर आते प्रवेश परीक्षा के प्रतिभा?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए बुधवार को जिले के 12 शिक्षा जोन में परीक्षा आयोजित कराई गई। हर शिक्षा जोन में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। कठुआ के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 166 पंजीकृत आवेदकों में से 124 ने परीक्षा दी। इस दौरान कोरोना एसओपी का पालन किया गया। मास्क, थर्मल स्कैनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। संवाद