फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रशासनिक न्यायाधीश ने निर्माणाधीन कोर्ट का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायाधीश और प्रशासनिक न्यायाधीश रजनीश ओसवाल ने शनिवार को निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर कठुआ और मुंसिफ न्यायालय हीरानगर का दौरा किया। उन्होंने दोनों कोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण कार्यों में लगी एजेंसी के अधिकारियों को शेष बचे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि न्यायालय परिसर जल्द से जल्द जनसेवा के लिए समर्पित किया जा सके। जिला न्यायालय परिसर में पहुंचने पर न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी ने न्यायाधीश को बताया कि निर्माणकार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जिनकी दिसंबर के तक समाप्त होने की संभावना है। इस दौरान निर्माणकार्य से जुड़ी एजेंसी के अधिकारियों ने फंड उपलब्ध करवाने की अपील की गई, ताकि समयबद्ध इन कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने न्यायाधीश को बताया कि जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों के आवासीय क्वार्टर सहित मुख्य इमारत का निर्माणकार्य पूरा कर पहले ही सौंपा जा चुका है, जबकि अधिवक्ताओं के चेंबर कुछ ही कार्य शेष बचा हुआ है। वहीं, पुरानी इमारतों को क्षतिग्रस्त कर वहां पहले से निर्धारित पार्किंग के साथ कोर्ट परिसर की बाहरी सुंदरता के अलावा मुख्य प्रवेशद्वार के कार्यों को पूरा करने के लिए जोर से कार्य चल रहा है। वहीं, मुंसिफ कोर्ट हीरानगर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश जतिंदर सिंह जम्वाल सहित अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें