फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी ने पुरथु में की पुलिस की तैनाती की अनुशंसा

Sun, 09 Jul 2023 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बीते दिनों पर्यटन स्थल पुरथु की रंजीत सागर झील में डलहौजी के दो युवाओं के पानी में डूबकर मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार को एडीसी बसोहली अजीत सिंह ने पुरथु में पुलिस की तैनाती करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रंजीत सागर झील का जलस्तर 500 फीट तक पहुंच चुका है। यहां पर अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो बचाव कार्य में दिक्कत आ सकती है। लिहाजा ऐसे में पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि कोई भी इस झील के पास ना जाए।


इसके लिए उन्होंने सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर बसोहली को पत्र लिखकर वहां पुलिस की नफरी तैनात करने को कहा है। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मी इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भी पर्यटक और स्थानीय लोग रंजीत सागर झील में स्विमिंग और नहा न सकें। इसके अलावा फूड स्टॉल के जो वाहन यहां लगाए गए हैं उन्हें भी वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें