फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Fri, 09 May 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) पंकज भगोत्रा स्वास्थ्य सुविधाओं को जायजा लेने के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली का औचक दौरा किया है। वीरवार को दौरे के दौरान भगोत्रा ने न केवल अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया, बल्कि अस्पताल में मौजूद दवाइयों के स्टॉक की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हालचाल और मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बसोहली डॉ. रजनीश शर्मा ने एडीसी को उपजिला अस्पताल में एक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस सहित चार एंबुलेंस के अलावा मौजूद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के बारे में बताया। इस मौके पर एडीसी ने अस्पताल में दवाइयों के स्टॉक व साफ-सफाई के संबंध में बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस मौके पर तहसीलदार बसोहली सागर विश्व कर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें