बिलावर। उपमंडल मुख्यालय के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इसमें एडीसी बिलावर विनय खोसला तिरंगे को सलामी देंगे। तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह के मुताबिक ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन बिलावर में होगा। सुबह 9:55 पर उपमंडल के एडीसी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। संवाद