कटली सड़क पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रैफिक विभाग के एएसआई सतपाल के नेतृत्व में टीम ने कटली सड़क पर नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेज जांचे, जिसमें एक मिनी बस और एक टाटा सूमो के दस्तावेज न होने पर दोनों वाहनों को जप्त कर कोर्ट चालान किए गए। एसआई ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। एएसआई ने कहा कि आने वाले दिनों में भी नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई जारी रखेगी। संवाद