राजबाग पुलिस ने 71 बोतल शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अजय सिंह चिब के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान रोशन लाल पुत्र तरसेम लाल निवासी हरदो मुट्ठी राजबाग तहसील मढ़ीन के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 250 मिलीलीटर की 27 बोतलें और 180 मिलीलीटर की 44 बोतलें बरामद की गई हैं।