कठुआ। कालीबड़ी चौक पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दूर जाकर गिरे, जिन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को जीएमसी कठुआ में पहुंचाया। उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसकी पहचान रणबीर सिंह निवासी दीनानगर (पंजाब) के रूप में हुई है, उसकी घायल पत्नी शिवानी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।