फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराकर मेटाडोर खाई में गिरी, 3 यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। महानपुर से पलासी जा रही मेटाडोर (जेके08 वी3492) माड़ा नाले के पुल के पास पुलिया से टकराकर 12 फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर ट्रामा अस्पताल महानुपर में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान पिंकी देवी (30) निवासी रियालता, साजिया (16) निवासी सवार, रजनीश सिंह (17) कर्णबाड़ा के रूप में हुई है। घायलों का उपचार ट्रामा अस्पताल में चल रहा है, इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बस में 12 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमें कंडक्टर नहीं था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। महानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें