कठुआ। हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्र के शेरपुर चौक के पास ट्रैक्टर व स्कूटी के बीच टक्कर हो जाने से स्कूटी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की शाम को हुई इस घटना के बाद दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जीएमसी कठुआ पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद स्कूठी के चालक 45 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र सरदार लाल निवासी सान्याल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र दौलत राम, निवासी सान्याल को भर्ती किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।