बसोहली। बरमारगला के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान नीलम सिंह (45) पुत्र अमर सिंह निवासी सियालग बसोहली के रूप में हुई। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। और शव को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद