हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हीरानगर मोड़ के नजदीक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी बाइक से कठुआ की ओर आ रहा था। तभी एक ट्रक ट्राले से उसकी टक्कर हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रोशन लाल निवासी गद्याल हरिपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद