रामकोट। गुड़ा कल्याल भईया गांव में शुक्रवार देर शाम को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बिल्लू (28) पुत्र बशीर अहमद निवासी कोहग और विजय कुमार (45) पुत्र किशोरी लाल निवासी गुड़ा कल्याल के रूप में हुई है। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हवलदार राजेश कुमार ने बताया कि एक बाइक असंतुलन होकर सड़क किनारे चल रहे दो लोगों से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार समेत एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। संवाद