फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सल टूटने से कार दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
बसोहली के पलाख घघरोड लिंक मार्ग के बीचो बीच पलटी कार, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। जम्मू से बसोहली की ओर आ रही एक कार सोमवार को पलाख लिंक रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस कार में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, उन्हें हल्की चोटें जरूर आई हैं। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक कार (जेके 02ए एन 2014) पलाख सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर साथ लगते पहाड़ से जा टकराई, और बीच सड़क पर पलट गई। कार को काफी क्षति पहुंची है, लेकिन उसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें ही आईं। हादसा कार का एक्सल टूटने से हुआ। कोई मामला दर्ज न होने की हालत में सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें