हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर एक स्कूटी के सुरक्षा दीवार से टकराने से एक बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार कठुआ की ओर आ रही स्कूटी (जेके 08के 5559) रविवार को सहसवां मोड़ के नजदीक एक नाले पर बनी सुरक्षा दीवार से जा टकराई, जिससे स्कूटी पर सवार एक पांच वर्षीय बच्ची और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान प्रिया (5), मोनिका कुमारी निवासी कालीबड़ी कठुआ, कांता देवी निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप में हुई है।