रामकोट। रामकोट धार सड़क पर पोगरन के पास ट्रक और इको स्पोर्ट गाड़ी की टक्कर हो गई, जिसमें इको स्पोर्ट गाड़ी का चालक बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को धार सड़क से इको स्पोर्ट गाड़ी बिलावर की तरफ रुख कर रही थी। इस गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया।