महानपुर-बसोहली मार्ग पर हरिपुर के पास बाइक और बस के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को महानपुर स्थित ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मोहित सिंह पुत्र सतपाल निवासी सवार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद