बरवाल मोड़ के पास बाइक फिसलने से युवक घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास एक बाइक फिसलने से उस पर सवार 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मोहित सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी करेली मंडी सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद