फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने राहगीर को कुचला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चड़वाल के मुख्य चौक के नजदीक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे मुख्य चौक के नजदीक माता चिंतपूर्णी सड़क के सामने राहगीर सड़क पार कर रहा था। तभी कठुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर जमीन से करीब 10 फीट उछलकर नीचे आ गिरा। कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान रूपलाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी छन्न दित्यल के रूप में हुई है। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें