फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। बनी सब डिवीजन में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात बनी से रौलका की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली चलोटी, द्रम्मण के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शशि कुमार निवासी भाला, डोडा और राकेश कुमार निवासी द्रम्मण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें