कठुआ। नगरी पल्ली मार्ग पर निहालपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक किशोरी व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना उस समय हुई जब सोमवार की शाम को एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप मोटरसाइकिल पर सवार 16 वर्षीय मीनू देवी निवासी बिगवां और 26 वर्षीय अंजू देवी निवासी कल्याणपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद