फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रैक्टर पेड़ पर अटका, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। गुड़ा कलयाल के पुल के नजदीक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर पेड़ से अटकने के चलते नीचे नहीं गया। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घायल की पहचान मोहम्मद हनीफ (25) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें