कठुआ। शहर से सटे हाईवे पर जंगलोट मोड़ के पास अज्ञात कार की टक्कर लगने से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद घायल को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान प्रकाश सिंह पुत्र बोधराज निवासी जंगलोट के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।