बिलावर। देवल गांव में सोमवार दोपहर बाद हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे हुआ, जब विश्वजीत (36) निवासी सुकराला किसी काम से बाइक पर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे लोगों उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया।