हीरानगर। छन्न दित्याल गांव के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ट्रैक के किनारे चल रहा युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पहचान के लिए उप जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह युवक गेहूं की कटाई के लिए आए प्रवासी मजदूरों के साथ देखा गया था। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।